पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zahid Khan recalls how Ranbir Kapoor helped co actors improve scenes on Ramayana sets lauds his generosity

रणबीर कपूर ने 'रामायण' के सेट पर की सह-कलाकार की मदद, अभिनेता जाहिद खान ने की तारीफ

Wed, 01 Jul 2026 11:35 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:35 AM IST
सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अंगद का किरदार निभा रहे जाहिद खान ने रणबीर कपूर के व्यवहार की सराहना की है। जानिए क्यों?

 

विज्ञापन
Zahid Khan recalls how Ranbir Kapoor helped co actors improve scenes on Ramayana sets lauds his generosity
जाहिद खान - रामायण - फोटो : IANS, X

विस्तार

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में अभिनेता जाहिद खान अंगद का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में जाहिद ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर सेट पर बहुत मददगार और दरियादिल इंसान हैं।

विज्ञापन

सेट पर रणबीर कपूर का मददगार अंदाज
आईएनएस की एक खबर के अनुसार, जाहिद खान ने बताया कि फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान उन्हें रणबीर कपूर से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने फिल्म 'रामायण' के सेट का एक दिलचस्प किस्सा बताया।

एक सीन की शूटिंग के दौरान कैमरा दूसरे एक्टर पर फोकस था। रणबीर को कैमरे के सामने रहने की जरूरत नहीं थी, फिर भी वह कैमरे के पीछे खड़े रहे। वह सामने वाले अभिनेता की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार इशारे दे रहे थे। जाहिद ने कहा कि रणबीर का यह अंदाज बिल्कुल वैसा ही था, जैसे दोस्त ऑडिशन के समय एक-दूसरे की मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीरियोटाइप जैसे रोल मिलने का डर
जाहिद ने इससे पहले कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में एक आतंकवादी अजमल कसाब का नेगेटिव किरदार निभाया था। उन्होंने माना कि उन्हें डर था कि कहीं उन्हें आगे भी सिर्फ विलेन के रोल ही न मिलने लगें।

लेकिन जब उन्हें 'रामायण' में बाली के बहादुर बेटे और वानर राजकुमार अंगद का पॉजिटिव रोल मिला, तो उनकी यह चिंता दूर हो गई। इससे उनका भरोसा बढ़ा कि एक अच्छे अभिनेता को अगर मौका मिले, तो वह कोई भी किरदार निभा सकता है।

विज्ञापन

अंगद के किरदार के लिए तैयारी
जाहिद ने बताया कि 'रामायण' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनकी पिछली फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी थी, जिससे उन्हें नए किरदार में ढलने का पूरा समय मिला। अंगद के रोल के लिए उन्होंने खास फिजिकल ट्रेनिंग ली है।

इसके साथ ही उन्होंने उठने-बैठने के तरीके और चाल-ढाल पर भी काम किया। उनका मानना है कि एक रोल खत्म होने के बाद, एक अभिनेता को पूरी तरह से नए किरदार की सच्चाई को अपना लेना चाहिए।


यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना रनौत की 'लॉक अप 2' में वापसी, बनकर आएंगी 'जनता की आवाज'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed