फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mohammed Siraj Pens Emotional Note As Cristiano Ronaldo Signs Off From FIFA World Cup know details

FIFA World Cup 2026: मोहम्मद सिराज का रोनाल्डो के नाम भावुक संदेश, बोले- आप हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहेंगे

Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आखिरी फीफा विश्व कप मैच के बाद उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए भावुक संदेश साझा किया। वहीं, स्पेन से हार के बाद रोनाल्डो ने कहा कि यह उनका आखिरी विश्व कप था और उन्होंने पूरे मन से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Mohammed Siraj Pens Emotional Note As Cristiano Ronaldo Signs Off From FIFA World Cup know details
रोनाल्डो-सिराज - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए भावुक संदेश साझा किया है। पुर्तगाल के दिग्गज स्टार के फीफा विश्व कप करियर के समाप्त होने के बाद सिराज ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपना सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की। पुर्तगाल को फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल दागकर पुर्तगाल की विश्व कप जीतने की उम्मीदों पर विराम लगा दिया। इसी के साथ रोनाल्डो का विश्व कप सफर भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सिराज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले मोहम्मद सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आज जो भी हुआ, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्रिस्टियानो, आप हमेशा मेरी प्रेरणा रहेंगे। एक मैच कभी भी आपकी महानता को परिभाषित नहीं कर सकता। दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद।' सिराज का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फुटबॉल व क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो क्रेडिट: मोहम्मद सिराज/ इंस्टाग्राम स्टोरी)
विज्ञापन

आखिरी विश्व कप मैच के बाद भावुक दिखे रोनाल्डो
स्पेन से हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो शांत भाव से मैदान से बाहर जाते नजर आए। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया और बाद में कहा कि टूर्नामेंट से बाहर होने का दुख स्वाभाविक है। रोनाल्डो ने कहा, 'बाहर होने के बाद दुख होना स्वाभाविक है। मैंने अपना सब कुछ दिया और पूरी ईमानदारी के साथ खेला। फुटबॉल और जिंदगी में कभी जीत मिलती है तो कभी हार।'

छह विश्व कप में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप के इतिहास में लगातार छह संस्करणों में गोल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके नाम 146 गोल दर्ज हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनका आखिरी फीफा विश्व कप था। हालांकि, अपने भविष्य को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। रोनाल्डो ने कहा, 'हां, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। बाकी फैसलों पर मैं परिवार के साथ समय बिताने के बाद शांत दिमाग से विचार करूंगा। फिलहाल कोई जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed