फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tennis Star Novak Djokovic expresses admiration for Virat Kohli plans India visit know all details

कोहली के साथ दोस्ती पर क्या बोले जोकोविच?: भारतीय बल्लेबाज संग क्रिकेट खेलने की चाह, भारत दौरे पर भी दिया जवाब

Tue, 07 Jul 2026 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Jul 2026 06:37 PM IST
सार

नोवाक जोकोविच जल्द भारत आएंगे। उन्होंने बताया कि वह विराट कोहली के संपर्क में हैं और उनके साथ क्रिकेट व टेनिस खेलना चाहते हैं। विंबलडन 2026 के बीच जोकोविच ने कोहली को अपना होस्ट बनने और भारत घुमाने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन
Tennis Star Novak Djokovic expresses admiration for Virat Kohli plans India visit know all details
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI

विस्तार

24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया है। जोकोविच ने कहा है कि वह कोहली के साथ टेनिस और क्रिकेट दोनों खेलना पसंद करेंगे। इसके साथ ही इस टेनिस दिग्गज ने खुलासा किया कि वह जल्द ही भारत दौरे की योजना बना रहे हैं और इस सिलसिले में दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

भारत दौरे की योजना बना रहे हैं जोकोविच
विराट कोहली और जोकोविच काफी समय से इंस्टाग्राम के जरिए जुड़े हुए हैं और एक दूसरे के करियर की सराहना करते रहे हैं। अब यह सोशल मीडिया की दोस्ती जल्द ही असल मुलाकात में बदलने जा रही है। विंबलडन 2026 के इतर जोकोविच ने बताया कि वह भारत दौरे की योजना बना रहे हैं, जहां उन्हें कोहली से व्यक्तिगत रूप से मिलने की उम्मीद है।

जोकोविच ने जियो स्टार से कहा, मैं विराट कोहली के साथ क्रिकेट और टेनिस खेलना पसंद करूंगा। मैं निकट भविष्य में भारत आने की योजना बना रहा हूं और हम इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि विराट एक ग्लोबल स्टार हैं, लेकिन विशेष रूप से भारत में उनका रुतबा अविश्वसनीय है। मैं चाहूंगा कि कोहली मेरे मेजबान बनें और मुझे भारत घुमाएं। मेरे मन में उनके और भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत सम्मान है। मेरे देश सर्बिया में क्रिकेट इतना लोकप्रिय नहीं है, लेकिन मेरी टीम के कुछ सदस्य ब्रिटिश हैं और वे क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंबलडन में आठवें खिताब पर नजरें
विंबलडन में सात बार के चैंपियन रह चुके सर्बियाई स्टार जोकोविच का मुकाबला अब फेलिक्स ऑगर अलियासिमे से है जहां उनकी नजरें अपने आठवें विंबलडन खिताब पर टिकी हैं। अपने पसंदीदा टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए जोकोविच ने कहा, मेरी विरासत का एक बड़ा हिस्सा विंबलडन में हासिल की गई कामयाबियों पर टिका है। मैंने यह बात कई बार कही है और मैं हमेशा इसे लेकर मुखर रहा हूं। यह वही टूर्नामेंट है जिसे जीतने का सपना मैंने बचपन में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed