बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Grand felicitation for former Indian hockey team captain Manpreet Singh in Mithapur.

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह का मीठापुर में भव्य सम्मान

Nivedita Nivedita
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:41 AM IST
Grand felicitation for former Indian hockey team captain Manpreet Singh in Mithapur.
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और देश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल मनप्रीत सिंह का जालंधर के मीठापुर हॉकी स्टेडियम पहुंचने पर गांववासियों, पंजाब हॉकी फेडरेशन, खेल प्रेमियों और विभिन्न राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों ने भव्य स्वागत किया। 413 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले मनप्रीत का फूल-मालाओं और सम्मान समारोह के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के स्टार फॉरवर्ड मनदीप सिंह भी मौजूद रहे। अपने सम्मान से भावुक मनप्रीत सिंह ने कहा कि मीठापुर का यह मैदान उनके लिए सिर्फ एक ग्राउंड नहीं, बल्कि उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने बताया कि हॉकी के मक्का के नाम से मशहूर इसी मैदान से उनके सफर की शुरुआत हुई थी और आज इसी मिट्टी ने उन्हें देश के लिए खेलने का गौरव दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों के शानदार तालमेल की बदौलत अब टीम का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत है। मनप्रीत ने विश्वास जताया कि आने वाले हॉकी वर्ल्ड कप, एशिया कप, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करेगी। उनका कहना था कि लगातार दो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब टीम का एकमात्र लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतकर देश का सपना पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए मनप्रीत सिंह ने नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल ही युवाओं को अनुशासन, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार का भी आभार जताते हुए कहा कि राज्य में नए हॉकी मैदान बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है। भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह का 413 मैच खेलने का रिकॉर्ड पूरे पंजाब और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम आने वाले वर्ल्ड कप और अन्य बड़े टूर्नामेंटों में गोल्ड मेडल जीतने की पूरी क्षमता रखती है। मनदीप ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन है, जो हर मुकाबले में भारत को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह की माता मनजीत कौर और उनकी पत्नी इली ने सम्मान समारोह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मनप्रीत और पूरी भारतीय टीम भविष्य में भी देश का नाम विश्वभर में रोशन करेगी। पंजाब हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि 413 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर मनप्रीत सिंह ने जालंधर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनप्रीत आने वाले वर्षों में भी भारतीय हॉकी की सफलता में अहम भूमिका निभाते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जाैनपुर में महिला को तीन हिस्सों में काट डाला, VIDEO

07 Jul 2026

VIDEO: अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक हटाया अतिक्रमण

07 Jul 2026

भिन्न भार वर्गों में बॉक्सिंग टीम का चयन किया, VIDEO

07 Jul 2026

सोनभद्र में राम मंदिर चढ़ावा मामले की कराई जाए न्यायिक जांच, VIDEO

07 Jul 2026

गाजीपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की दी जानकारी, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी, VIDEO

07 Jul 2026

मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

देश का नंबर वन जेवलिन थ्रोवर, लेकिन घर तक नहीं पहुंची पक्की सड़क; VIDEO

07 Jul 2026

वीआईपी पार्टी की महासचिव अंजू बिन्द हाउस अरेस्ट, VIDEO

07 Jul 2026

सीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम, VIDEO

07 Jul 2026

Video: मां उल्का लायंस ने जमाया एसजीपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा

06 Jul 2026

Video: बगावत करने वाले विधायक को बचाया, अपनी बात रखने पर हमारे खिलाफ कर दी एकतरफा कार्रवाई

06 Jul 2026

कानपुर: छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की शपथ ली

06 Jul 2026

Haridwar: मनसा देवी मंदिर के पुजारियों ने ली चढ़ावे का दुरुपयोग नहीं करने की शपथ

06 Jul 2026

कानपुर: पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के पांच शातिरों को दबोचा

06 Jul 2026

कानपुर: कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य नगर निगम पर भड़के व्यापारी

06 Jul 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में डीएम के सामने भिड़े दो पक्ष, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

06 Jul 2026

Indore News: दोस्तों से उधार लेकर बनाई फिल्म 'हमारी रामलीला', अब विदेशों में मचा रही धूम

06 Jul 2026

एम्स में 460 से अधिक फैकल्टी पदों पर हुईं नियुक्तियां, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति

06 Jul 2026

Railway News: मुंबई-पुणे रूट पर भारी बारिश का कहर, स्वर्णमंदिर मेल बामनिया में अटकी, कई ट्रेनें डायवर्ट

06 Jul 2026

Meerut: पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड में दोषी समीर को उम्रकैद की सजा, 50 हजार जुर्माना

06 Jul 2026

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा

06 Jul 2026

Meerut: मिठाई कम देने का विरोध करने पर ग्राहकों के साथ मारपीट का मामला, घायलों के पक्ष में गुर्जर समाज ने भरी हुंकार, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

06 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरधना तहसील पहुंचे भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

06 Jul 2026

Meerut: गृहकर शिविर में भवन स्वामियों ने जमा किया कर

06 Jul 2026

Meerut: वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 1200 पौधे लगाए

06 Jul 2026

Meerut: शिक्षा मेले में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

06 Jul 2026

Meerut: लायंस क्लब मेरठ शिवम की पूल पार्टी में सदस्यों ने की खूब मस्ती

06 Jul 2026

Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया

06 Jul 2026

अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता कनेक्शन के लिए मांगे 82 हजार, डीएम से लगाई गुहार

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed