{"_id":"6a4cc4f7c2f4f8ab290481e9","slug":"encounter-in-jalandhar-accused-in-garha-firing-case-opens-fire-during-weapon-recovery-retaliatory-action-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मुठभेड़: गढ़ा फायरिंग के आरोपी ने हथियार बरामदगी के दाैरान चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मुठभेड़: गढ़ा फायरिंग के आरोपी ने हथियार बरामदगी के दाैरान चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल
Tue, 07 Jul 2026 02:52 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:52 PM IST
सार
श्यामदास मूल रूप से दरभंगा (बिहार) का रहने वाला है और हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने गढ़ा इलाके में हथियार छिपाने की बात कबूल की थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर उसने पुलिस को चकमा देते हुए छिपा हुआ हथियार निकाला और दो राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जालंधर में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के गढ़ा रोड फायरिंग मामले में वांछित आरोपी श्यामदास और जालंधर पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के दौरान उसने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि श्यामदास मूल रूप से दरभंगा (बिहार) का रहने वाला है और हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने गढ़ा इलाके में हथियार छिपाने की बात कबूल की थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर उसने पुलिस को चकमा देते हुए छिपा हुआ हथियार निकाला और दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गढ़ा इलाके में दर्ज हत्या के प्रयास (धारा 307) के एक मामले में भी फरार था।
पुलिस का दावा है कि उसका नेटवर्क बिहार से पंजाब तक फैला हुआ था और वह नशा तस्करी से भी जुड़ा हुआ है। फिलहाल एफएसएल टीम मौके से सबूत जुटा रही है और आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उस पर पुलिस पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।