{"_id":"6a4cadf80fe3b2bcc40da6af","slug":"video-main-accused-in-adampur-murder-case-arrested-within-24-hours-glock-9mm-pistol-recovered-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"आदमपुर मर्डर केस का मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर मर्डर केस का मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद
जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्या कांड का तेजी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देश और एसपी (जांच) विनीत आहलावत, डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार गांव दरोली कलां निवासी 26 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ बाजा की मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर सभी रास्तों को सील कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि वारदात के समय घर के अंदर पांच लोग मौजूद थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरमन, वरुण और आकाश की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कमरे के अंदर ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल से 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई थी। मौके से बरामद पिस्तौल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। गोलीबारी के कारण कमरे की दीवारों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतक दविंदर सिंह उर्फ बाजा एक हार्डकोर अपराधी था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका था। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी निजी रंजिश सामने आई है। फिलहाल थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।