{"_id":"6a4c8a7a79432eaf0e0a10f1","slug":"video-grand-felicitation-for-former-indian-hockey-team-captain-manpreet-singh-in-mithapur-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह का मीठापुर में भव्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह का मीठापुर में भव्य सम्मान
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और देश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल मनप्रीत सिंह का जालंधर के मीठापुर हॉकी स्टेडियम पहुंचने पर गांववासियों, पंजाब हॉकी फेडरेशन, खेल प्रेमियों और विभिन्न राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों ने भव्य स्वागत किया। 413 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले मनप्रीत का फूल-मालाओं और सम्मान समारोह के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के स्टार फॉरवर्ड मनदीप सिंह भी मौजूद रहे।
अपने सम्मान से भावुक मनप्रीत सिंह ने कहा कि मीठापुर का यह मैदान उनके लिए सिर्फ एक ग्राउंड नहीं, बल्कि उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने बताया कि हॉकी के मक्का के नाम से मशहूर इसी मैदान से उनके सफर की शुरुआत हुई थी और आज इसी मिट्टी ने उन्हें देश के लिए खेलने का गौरव दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों के शानदार तालमेल की बदौलत अब टीम का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत है।
मनप्रीत ने विश्वास जताया कि आने वाले हॉकी वर्ल्ड कप, एशिया कप, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन करेगी। उनका कहना था कि लगातार दो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब टीम का एकमात्र लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतकर देश का सपना पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं।
युवाओं को संदेश देते हुए मनप्रीत सिंह ने नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल ही युवाओं को अनुशासन, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार का भी आभार जताते हुए कहा कि राज्य में नए हॉकी मैदान बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है।
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह का 413 मैच खेलने का रिकॉर्ड पूरे पंजाब और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम आने वाले वर्ल्ड कप और अन्य बड़े टूर्नामेंटों में गोल्ड मेडल जीतने की पूरी क्षमता रखती है। मनदीप ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन है, जो हर मुकाबले में भारत को मजबूत बनाता है।
इस अवसर पर मनप्रीत सिंह की माता मनजीत कौर और उनकी पत्नी इली ने सम्मान समारोह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मनप्रीत और पूरी भारतीय टीम भविष्य में भी देश का नाम विश्वभर में रोशन करेगी।
पंजाब हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि 413 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर मनप्रीत सिंह ने जालंधर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनप्रीत आने वाले वर्षों में भी भारतीय हॉकी की सफलता में अहम भूमिका निभाते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।