फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Class 5 student dies in road accident in Jalandhar

जालंधर कैंट में दर्दनाक हादसा: आर्मी ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

Tue, 07 Jul 2026 06:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक छात्रा दम तोड़ चुकी थी।

विज्ञापन
Class 5 student dies in road accident in Jalandhar
आर्मी ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय-3 के बाहर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5वीं कक्षा की छात्रा पायल की मौत हो गई। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक आर्मी ट्रक ने यू-टर्न लेते समय उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


छात्रा के सिर पर से गुजरा ट्रक का पहिया
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का पहिया छात्रा के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय स्कूल परिसर के बाहर बच्चों की आवाजाही थी और केवी-4 की स्कूल बस बच्चों को लेने पहुंची हुई थी। इसी बीच ट्रक के मुड़ते समय पायल उसकी चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक छात्रा दम तोड़ चुकी थी। मृतका की पहचान सोढल निवासी पायल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कैंट पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed