पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Workers stranded following the landslide in Wayanad Kerala CM calls meeting; what is the situation?

Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में एक की मौत-सात लापता, केरल सीएम ने बुलाई आपात बैठक; बारिश बढ़ाएगी परेशानी

Tue, 07 Jul 2026 01:39 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम/वायनाड,
आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम/वायनाड, Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 01:39 PM IST
सार

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद सुरंग निर्माण स्थल के पास भूस्खलन हुआ। तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं, कई श्रमिकों और पर्यटकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Workers stranded following the landslide in Wayanad Kerala CM calls meeting; what is the situation?
वायनाड भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना को लेकर आपातकालीन बैठक की। इस बैठक में राज्य के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी भी शामिल हुए, जो वायनाड से ही हैं। बैठक में अनाक्कम्पॉयिल-कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


बैठक में क्या हुआ?
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं। उन्होंने राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को तुरंत वायनाड पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह घटना मीनाक्षी पुल के पास कलाड़ी में हुई, जो सुरंग निर्माण स्थल के नजदीक है। निर्माण स्थल पर खोदी गई मिट्टी का बड़ा ढेर भूस्खलन के दौरान ढह गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पिछले 24 घंटों में लगातार हुई भारी बारिश के बाद ढीली मिट्टी धंस गई और नीचे गिर गई, जिससे कार्यस्थल के कुछ हिस्से दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक फंसे होने की आशंका
घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हालांकि, अधिकारियों को संदेह है कि बचाव दल द्वारा खोज जारी रखने के दौरान अभी और अधिक श्रमिक और पर्यटक फंसे हो सकते हैं। यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। भूस्खलन के समय कई निजी वाहन भी वहां आसपास खड़े हुए थे। निर्माण श्रमिकों को परियोजना स्थल तक ले जाने वाली एक बस भी वहां खड़ी थी। आशंका है कि वह भी मलबे में दब गई है।

राहत और बचाव अभियान शुरू
दमकल और बचाव सेवा कर्मियों, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। यह घटना मेप्पडी में पिछले 24 घंटों में असाधारण रूप से अधिक 226 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद हुई है। 

वायनाड जिले में  रेड अलर्ट जारी
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया गया, जहां दिन के दौरान मनंथावडी और वायथिरी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि राज्य के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, मनंथावडी क्षेत्र में 64 मिमी और वायथिरी में दिन के दौरान 123 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

  • रेड अलर्ट का मतलब है 24 घंटे में 204 मिमी से अधिक अत्यधिक भारी बारिश।
  • ऑरेंज अलर्ट का मतलब 115 मिमी से 204 मिमी तक बहुत भारी बारिश
  • येलो अलर्ट का मतलब 64 मिमी से 115 मिमी के बीच भारी बारिश है।

भूस्खलन में एक मौत
वहीं, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान ने भूस्खलन में एक मौत की पुष्टि की है, जबकि सात लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सात अन्य लोग लापता हैं। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed