फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major reshuffle in Bhupender Yadav's staff Why were three officials removed Congress raises questions.

भूपेंद्र यादव के स्टाफ में बड़ा बदलाव: पर्यावरण मंत्रालय से क्यों हटाए गए तीन अधिकारी? कांग्रेस ने उठाए सवाल

Tue, 07 Jul 2026 05:15 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 05:15 PM IST
सार

पर्यावरण मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव अमर सिंह और दो अतिरिक्त निजी सचिवों को पद से हटा दिया है। मंत्रालय ने इसे प्रशासनिक निर्णय बताया है। वहीं, कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Major reshuffle in Bhupender Yadav's staff  Why were three officials removed  Congress raises questions.
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

पर्यावरण मंत्रालय ने एक साथ अपने निजी सचिव और दो अतिरिक्त निजी सचिवों को हटा दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव को प्रशासनिक कारणों से हटा दिया गया। वहीं, एक अतिरिक्त निजी सचिव की नियुक्ति समाप्त कर दी गई। दूसरे अतिरिक्त निजी सचिव को समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन

आदेश में क्या है?
यह निर्णय 3 जुलाई को जारी किए गए तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से घोषित किया गया था। इनमें अधिकारियों को हटाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया था। जिन निजी सचिवों को उनके पद से मुक्त किया गया है। वे अमर सिंह हैं, जो 2010 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं।

विज्ञापन

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 'पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के निजी सचिव अमर सिंह आईआरएस को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल विभाग, यानी राजस्व विभाग में वापस भेज दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।' अतिरिक्त निजी सचिव आयुष सरन का पद समाप्त कर दिया गया है। एक अन्य अतिरिक्त निजी सचिव, शैलेश कुमार सिंह, को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है,'केंद्रीय सचिवालय सेवा के शैलेश कुमार सिंह, जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव थे। उनको समय से पहले उनके मूल कैडर, यानी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में 'विस्तारित शीतलन अवधि' के प्रावधान के साथ वापस भेज दिया गया है। इन तीनों आदेशों की प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग आदि को भी भेजी गईं।



कांग्रेस ने साधा निशाना
इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यादव के चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी की खबर चौंकाने वाली है। रमेश ने एक्स पर लिखा,'मोदी शासन में इस तरह की नियुक्तियां कैसे होती हैं। यह कोई रहस्य नहीं है। क्या बिना आग के इतना धुआं हो सकता है? क्या यह प्रधानमंत्री चंदा दो धंधा लो योजना के विफल होने का उदाहरण है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed