Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर, कारसेवक पुरम में शिफ्ट हुए
राम मंदिर की व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। उनकी कार का पास भी सरेंडर कर लिया गया है। बुधवार को वह कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी से मिलने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े घटनाक्रम के बीच एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही कारसेवक पुरम में शिफ्ट हो गए थे।
सूत्रों का कहना है कि गोपाल राव को ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से पहले ही हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनका कार पास भी सरेंडर करा दिया गया है, जिसके बाद मंदिर परिसर में उनकी प्रशासनिक गतिविधियां भी समाप्त हो गई हैं।
ये भी पढ़ें - चंपत राय से गोविंद देव की भेंट: दो घंटे बंद कमरे में चली बातचीत, मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने
ये भी पढ़ें - अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे एक्टर अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बयान
बताया जा रहा है कि ट्रस्ट में हाल में हुए प्रशासनिक बदलावों के क्रम में यह कार्रवाई हुई है। चढ़ावा प्रकरण और उसके बाद ट्रस्ट में हुए फेरबदल के बीच गोपाल राव का मंदिर परिसर छोड़ना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए गोपाल राव के स्थानांतरण और उनके अधिकारों में हुए बदलाव के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
गोविंद देवगिरी से मिलने पहुंचे संत, गोपाल राव भी पहुंचे
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने के लिए रामनगरी के संतों का प्रतिनिधि मंडल वैदेही भवन पहुंचा हुआ है। संत बंद कमरे में उनके साथ वार्ता कर रहे हैं। इसी बीच गोपाल राव भी यहां पहुंचे हैं और गोविंद देवगिरी के साथ वार्ता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोषाध्यक्ष रामनगरी के संतों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र यतींद्र मोहन मिश्रा भी यहां मौजूद हैं। उन्हें एक रिक्त पद पर नए सदस्य के रूप में राष्ट्र में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.