फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Skill courses to start in Ashram-style schools from August

UP: आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी अगस्त से शुरू होंगे स्किल कोर्स, कौशल विकास मंत्री ने दिए तैयारी के निर्देश

Wed, 08 Jul 2026 01:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 08 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर युवा को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभाग की सभी योजनाओं का समय से पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
UP: Skill courses to start in Ashram-style schools from August
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी अगस्त से स्किल कोर्स शुरू होंगे। इससे सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को भी तकनीकी दक्षता मिल सकेगी। ये निर्देश व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए।

विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालयों में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में उन्होंने छात्रों को आधुनिक कौशल आधारित प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर युवा को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभाग की सभी योजनाओं का समय से पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए आईटीआई में युवाओं के लिए अधिकाधिक शॉर्ट टर्म व रोजगारपरक कौशल पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सॉफ्ट स्किल, डिजिटल लर्निंग, संवाद कौशल, इंटरव्यू की तैयारी, रिज्यूम लेखन व व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को भी शामिल किया जाए, जिससे युवाओं की रोजगार क्षमता और अधिक बढ़ सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं की जिला व मुख्यालय स्तर पर नियमित समीक्षा करें। हर प्रशिक्षण केंद्र की प्रगति की सतत निगरानी करें। प्रशिक्षण की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मेलों की जानकारी दें
मंत्री ने कहा कि विभाग उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित करे और स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि आईटीआई व कौशल विकास संस्थानों में होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाई जाए, जिससे अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता व रुचि के अनुसार रोजगार का अवसर मिल सके। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed