{"_id":"6a4dca16d8a0ed30f204c743","slug":"ram-mandir-donation-scam-counting-staff-uniforms-biometrics-and-searches-anil-mishra-had-changed-the-rules-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: गणनाकर्मियों की ड्रेस, बायोमीट्रिक और तलाशी, बदल दिए थे नियम; बैंक ने दी थी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: गणनाकर्मियों की ड्रेस, बायोमीट्रिक और तलाशी, बदल दिए थे नियम; बैंक ने दी थी ये सलाह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:56 AM IST
सार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब नया खुलासा हुआ है। गणनाकर्मियों को लेकर अनिल मिश्रा ने नियम ही बदल दिए थे। पुलिस को कई बैंक कर्मियों की मिलीभगत के सुबूत मिले हैं।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा ने गणनाकर्मियों के लिए बनाए गए नियमों में शिथिलता बरती थी, जिससे चोरी की घटनाओं को अंजाम देना आसान हो गया। पुलिस को इस मामले में कई बैंककर्मियों की मिलीभगत के भी सुबूत मिले हैं।
एसआईटी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अनिल मिश्रा वित्तीय मामलों, नकदी संकलन के प्रबंधन और गणना प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार थे। बैंक के साथ मिलकर गणना के जो नियम तय किए गए थे, उनमें ट्रस्ट की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर वे ही शामिल हुए थे। इस प्रकार, प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।
2 of 14
चंपत राय और अनिल मिश्रा
- फोटो : PTI
इसलिए प्रक्रिया को पुख्ता तौर से पूरी कराने की जिम्मेदारी उनकी ही थी। वहीं, गणनाकर्मियों के ड्रेस, बायोमीट्रिक, तलाशी आदि को लेकर बनाए गए नियमों को अनिल मिश्रा ने ही शिथिल कर दिए थे। इसलिए इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
3 of 14
चंपय राय और अनिल मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कदम-कदम पर मानकों की उड़ाईं धज्जियां
उधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने आरोप लगाया कि बैंक की सलाह पर मेज और कुर्सी पर बैठकर दान की गणना की जाने लगी, जो चोरी में सहायक साबित हुई। घटना सामने आने के बाद तुरंत मेज हटाकर फिर से जमीन पर बैठकर गणना शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
चंपत राय और अनिल मिश्रा
- फोटो : @ChampatRaiVHP
बैंक के चेस्ट रूम में प्रवेश और निकास के दौरान कड़ी तलाशी, बिना जेब वाले कपड़ों का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन यहां इन नियमों का पालन नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, बैंक की ओर से गणनाकर्मियों को जो कपड़े उपलब्ध कराए गए, उनमें जेबें थीं।
विज्ञापन
5 of 14
चंपत राय और अनिल मिश्रा
- फोटो : @ChampatRaiVHP
गणना के लिए हाउसकीपिंग स्टाफ को लगाया
चंपत राय ने सवाल उठाया कि यदि दिशानिर्देश वास्तव में लागू थे तो उनका पालन क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को इस दिशा-निर्देश पत्र की जानकारी ही नहीं थी। बैंक ने गणना के लिए जिन युवकों को लगाया था, वे हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में नियुक्त थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।