फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: गणनाकर्मियों की ड्रेस, बायोमीट्रिक और तलाशी, बदल दिए थे नियम; बैंक ने दी थी ये सलाह

Wed, 08 Jul 2026 09:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Jul 2026 09:56 AM IST
सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब नया खुलासा हुआ है। गणनाकर्मियों को लेकर अनिल मिश्रा ने नियम ही बदल दिए थे। पुलिस को कई बैंक कर्मियों की मिलीभगत के सुबूत मिले हैं। 

विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Counting staff uniforms, biometrics, and searches Anil Mishra had changed the rules
Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा ने गणनाकर्मियों के लिए बनाए गए नियमों में शिथिलता बरती थी, जिससे चोरी की घटनाओं को अंजाम देना आसान हो गया। पुलिस को इस मामले में कई बैंककर्मियों की मिलीभगत के भी सुबूत मिले हैं।


एसआईटी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अनिल मिश्रा वित्तीय मामलों, नकदी संकलन के प्रबंधन और गणना प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार थे। बैंक के साथ मिलकर गणना के जो नियम तय किए गए थे, उनमें ट्रस्ट की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर वे ही शामिल हुए थे। इस प्रकार, प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।
Ram Mandir Donation Scam Counting staff uniforms, biometrics, and searches Anil Mishra had changed the rules
चंपत राय और अनिल मिश्रा - फोटो : PTI
इसलिए प्रक्रिया को पुख्ता तौर से पूरी कराने की जिम्मेदारी उनकी ही थी। वहीं, गणनाकर्मियों के ड्रेस, बायोमीट्रिक, तलाशी आदि को लेकर बनाए गए नियमों को अनिल मिश्रा ने ही शिथिल कर दिए थे। इसलिए इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

 
Ram Mandir Donation Scam Counting staff uniforms, biometrics, and searches Anil Mishra had changed the rules
चंपय राय और अनिल मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कदम-कदम पर मानकों की उड़ाईं धज्जियां
उधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने आरोप लगाया कि बैंक की सलाह पर मेज और कुर्सी पर बैठकर दान की गणना की जाने लगी, जो चोरी में सहायक साबित हुई। घटना सामने आने के बाद तुरंत मेज हटाकर फिर से जमीन पर बैठकर गणना शुरू कराई गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Counting staff uniforms, biometrics, and searches Anil Mishra had changed the rules
चंपत राय और अनिल मिश्रा - फोटो : @ChampatRaiVHP
बैंक के चेस्ट रूम में प्रवेश और निकास के दौरान कड़ी तलाशी, बिना जेब वाले कपड़ों का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन यहां इन नियमों का पालन नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, बैंक की ओर से गणनाकर्मियों को जो कपड़े उपलब्ध कराए गए, उनमें जेबें थीं।
विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Counting staff uniforms, biometrics, and searches Anil Mishra had changed the rules
चंपत राय और अनिल मिश्रा - फोटो : @ChampatRaiVHP
गणना के लिए हाउसकीपिंग स्टाफ को लगाया 
चंपत राय ने सवाल उठाया कि यदि दिशानिर्देश वास्तव में लागू थे तो उनका पालन क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को इस दिशा-निर्देश पत्र की जानकारी ही नहीं थी। बैंक ने गणना के लिए जिन युवकों को लगाया था, वे हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में नियुक्त थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed