Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Indian hockey team captain Harmanpreet Singh visited the Golden Temple ahead of the World Cup and offered prayers for the team's success
{"_id":"6a4c8ee3aebd73c0e801b2d0","slug":"video-indian-hockey-team-captain-harmanpreet-singh-visited-the-golden-temple-ahead-of-the-world-cup-and-offered-prayers-for-the-teams-success-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: विश्व कप से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, टीम की सफलता के लिए की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: विश्व कप से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, टीम की सफलता के लिए की अरदास
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह मंगलवार को अपने परिवार के साथ श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने गुरु चरणों में अरदास करते हुए आगामी हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन और खिताब जीतने की कामना की।
मीडिया से बातचीत में हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रो लीग में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और अब पूरा ध्यान विश्व कप पर है। उन्होंने बताया कि विश्व कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स जैसी मजबूत टीमों से होगा। टीम यूरोप दौरे के अपने शानदार प्रदर्शन को विश्व कप में भी दोहराने का प्रयास करेगी।
हरमनप्रीत ने बताया कि टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। विश्व कप के बाद एशियाई खेल और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भी होने हैं। उन्होंने कहा कि अगले महीने से बेंगलुरु में शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर में शामिल होकर विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
देश के युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने, गुरु पर विश्वास रखने तथा अपने माता-पिता, बड़ों और कोच का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर ही खिलाड़ी देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।