{"_id":"6a4f66fa381062ee0e0c0062","slug":"six-arrested-for-isi-links-chat-between-shahzad-and-danish-took-place-in-late-june-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दहलाने की थी तैयारी: 'सामान मिला?... हां सब मिल गया'; जून के आखिरी में शहजाद और दानिश के बीच हुई थी चैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दहलाने की थी तैयारी: 'सामान मिला?... हां सब मिल गया'; जून के आखिरी में शहजाद और दानिश के बीच हुई थी चैट
Thu, 09 Jul 2026 02:51 PM IST
Sharukh Khan
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:51 PM IST
सार
आईएसआई समर्थित छह की गिरफ्तारी का मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जून के आखिरी में शहजाद और दानिश के बीच चैट हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल बम से हमला करने की साजिश रची गई थी। संदिग्ध पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित और गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी ने दिल्ली दहलाने के लिए जो संदिग्ध आतंकी भेजे थे, उनसे वह लगातार तैयारियों का अपडेट ले रहा था। उसने आदेश दिए थे कि वह सामान लेकर दिल्ली जाएं और वहां से वीडियो कॉल करें।
इसके बाद वह बताएगा कि पेट्रोल बम से कहां-कहां आतंकी वारदातें करनी हैं। ये खुलासा शहजाद भट्टी और गिरफ्तार किए गए उसके गुर्गे दानिश के बीच हुई चैट से हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़े गए सदिंग्धों से मोबाइल से ये चैट पकी है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार किए गए 6 संदिग्ध से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्हें सिविल लाइंस में न्यू पुलिस लाइन, दिल्ली का आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल बम फेंककर आतंकी हमले करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद वह बताएगा कि पेट्रोल बम से कहां-कहां आतंकी वारदातें करनी हैं। ये खुलासा शहजाद भट्टी और गिरफ्तार किए गए उसके गुर्गे दानिश के बीच हुई चैट से हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़े गए सदिंग्धों से मोबाइल से ये चैट पकी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार किए गए 6 संदिग्ध से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्हें सिविल लाइंस में न्यू पुलिस लाइन, दिल्ली का आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल बम फेंककर आतंकी हमले करने थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल बम से हमला करने की साजिश रची गई थी। संदिग्ध पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश का पालन कर रहे थे। संदिग्धों के फोन से रेकी की वीडियो भी बरामद की गईं हैं। सिविल लाइंस में न्यू पुलिस लाइन, आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन, भीड़ भाड़ वाले बाजार के वीडियो संदिग्धों के फोन से मिले हैं। शहजाद भट्टी को वीडियो प्रतिबंधित एप के जरिए भेजे गए थे।
भट्टी और दानिश की बीच ये बातें हुईं थीं- जून के आखिरी हफ्ते में शहजाद भट्टी और दानिश के बीच हुई चैट सामने आई है। शहजाद दानिश को लिखता है कि आज शाम सामान मिलेगा उसे ले लेना फिर बाद में दानिश से पूछा...सामान मिला? इस पर दानिश जबाव देता है कि हां, आज शाम सब इकट्ठा कर लिया।
फिर शहजाद लिखता है कि सामान अच्छे से तैयार करो, संभाल कर रखा...मैसेज का इंतजार करो। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजघाट के पीछे विजय घाट से पेट्रोल बम बरामद किए थे। ये आरोपी शहजाद भट्टी के अलावा 10 और लोगो के संपर्क में थे। ये सभी 10 लोग भी पाकिस्तान में बैठे हैं और शहजाद भट्टी के लिए काम करते हैं।