{"_id":"6a4ef39c24e2565ccb099fe8","slug":"noida-pitbull-attacks-woman-out-walking-her-pet-dog-bites-her-twice-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला पर पिटबुल अटैक, दो बार काटा; टेल बोन में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला पर पिटबुल अटैक, दो बार काटा; टेल बोन में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में
Thu, 09 Jul 2026 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:34 AM IST
सार
सेक्टर-50 निवासी निधि राठी (40) ने बताया कि इस घटना से वह सदमे में हैं। उनका चलना फिरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया। उसने महिला को दो बार काट लिया। आरोप है कि पिटबुल महिला के पालतू कुत्ते को काटने के लिए झपटा। जिसे बचाने के प्रयास में महिला गिर गई। जिससे उनके टेल बोन में फ्रैक्चर हो गया है। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-50 निवासी निधि राठी (40) ने बताया कि इस घटना से वह सदमे में हैं। उनका चलना फिरना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली थीं। रामाज्ञा स्कूल के पास सामने से एक शख्स अपने पिटबुल को लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला के पालतू पोमेरियन को देखकर पिटबुल हिंसक हो गया। पास आते ही पिटबुल उन पर झपटा और बायें हाथ में दो बार काट लिया। इसके बाद पिटबुल ने महिला के कुत्ते को दबोचने का प्रयास किया। जिसे बचाने के प्रयास में महिला नीचे गिर गई।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पति तरुण राठी ने पुलिस में पिटबुल के मालिक के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।