{"_id":"6a4cf2f3f1fb6a41070a2865","slug":"video-led-by-former-mla-rajendra-rana-the-bjp-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-of-sujanpur-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- बीडीसी चुनाव पर ताला, हार के डर से लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- बीडीसी चुनाव पर ताला, हार के डर से लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की अगुवाई में भाजपा मंडल ने एसडीएम सुजानपुर को ज्ञापन सौंपा और सुजानपुर व टौणीदेवी बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को तुरंत करवाने की भी मांग उठाई। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि जिला हमीरपुर में भोरंज ब्लॉक को छोड़कर बाकी पांच ब्लॉकों में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं करवाए जा रहे। ये सोची-समझी साजिश है। जहां कांग्रेस को जीत का भरोसा है वहां चुनाव करवा दिए। जहां हार का डर है वहां लोकतंत्र को ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि नादौन, हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर और टौणीदेवी में डेढ़ महीने से चुनाव लटकाए गए हैं। एक जिले में दो तरह के नियम लागू किए जा रहे जोकि लोकतंत्र की हत्या है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।