हमीरपुर: 17 सूत्री मांगों को लेकर गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में निकालेंगे रैली
पेंशनरों ने सरकार से 17 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और वार्ता के लिए बुलाने की मांग की। यदि सरकार बातचीत नहीं करती है, तो प्रदेशभर के पेंशनर परिवारों सहित आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर ने गांधी चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन पेंशनरों की अनदेखी और 17 सूत्री मांगों पर सरकार के नकारात्मक रवैये के विरोध में है। यह धरना लगातार तीन दिनों तक चलेगा। सोमवार को हमीरपुर में हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने की। इसमें कृषि विभाग से पृथ्वी राज शर्मा और शिक्षा विभाग से पुरुषोत्तम सहित करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नकारात्मक सोच और वादा खिलाफी पर रोष जताया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों और पेंशन बकाया का भुगतान नहीं कर रही है। जहां भुगतान हो रहा है, वहां किस्तों में राशि देकर पेंशनरों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू न होने को अन्याय बताया। पेंशनरों ने सरकार से 17 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और वार्ता के लिए बुलाने की मांग की। यदि सरकार बातचीत नहीं करती है, तो प्रदेशभर के पेंशनर परिवारों सहित आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समिति के पदाधिकारियों अमेजर ठाकुर और दिलीप सिंह ने कहा कि 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में विशाल रैली निकालेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में मनोहर ठाकुर, रमेश रनौत, देश राज शर्मा, कुलदीप सिंह वर्मा, विजय ठाकुर और मंजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।