{"_id":"6a4d3e1fe77a0a91db0a4935","slug":"video-leopard-enters-house-in-dadhiyal-by-scaling-wall-panic-spreads-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, फैली दहशत
दढ़ियाल। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत गहराती जा रही है। सोमवार रात करीब दो बजे मिलक फत्तावाला गांव में तेंदुआ पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर एक मकान के भीतर घुस गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि तेंदुए ने किसी व्यक्ति या पशु पर हमला नहीं किया और कुछ देर बाद बाहर निकल गया।
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ गांव निवासी संजीव सिंह के घर में घुसा था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव और आसपास के खेतों में लगातार देखा जा रहा है। इससे पहले भी वह अरविंद के घर के दरवाजे तक पहुंच गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने न तो इलाके में पिंजरा लगाया और न ही निगरानी बढ़ाई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चेतावनी दी कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।