{"_id":"6a4d3dd00bb11e73ba0d17af","slug":"video-three-injured-including-a-mother-and-son-after-e-rickshaw-overturns-on-highway-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ई-रिक्शा पलटने से मां-बेटा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया।
नगर के जलाल नगर मोेहल्ला निवासी मुश्तकीम के बेटे (साद) को कई दिन पूर्व चोट लग गई थी। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उसकी अस्पताल से छुट्टी होने पर उसके चाचा अबूजर के
ई-रिक्शा से घर लाया जा रहा था। उसमें मुश्तकीम का भाई फहीम और परिवार की महिलाएं सवार थीं। सोमवार शाम करीब 4 बजे थाना क्षेत्र में झनकपुरी के सामनेे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससेे मुश्तकीम की मां फिरदौस, भाई फहीम, भाभी शबाना घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर तिगरी मार्ग पर बाइक से भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे खड़ेे खंभे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।