{"_id":"6a4d3deb67aa09695a08a4e0","slug":"video-waterlogging-on-the-road-in-sihali-gausain-has-become-a-source-of-trouble-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिहाली गौसाईं में सड़क पर जल भराव बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहाली गौसाईं में सड़क पर जल भराव बना परेशानी का सबब
गजरौला। मुख्य मार्ग की सड़क पर जल भराव होने के कारण सिहाली गौसाईं गांव के ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। उनके पानी में गिर जाने का डर बना रहता हैै।
ब्लॉक का सिहाली गौसाईं गांव चकनवाला मार्ग किनारे बसा है। चकनवाला मार्ग की सड़क से गांव में उत्तर की दिशा की तरफ को गांव का मुख्य मार्ग हैै। जिसकी सड़क पक्की है। मगर जल निकासी का इंतजाम नहीं हैै। इस कारण गांव की मुख्य मार्ग की सड़क पर पानी भर गया है। बारिश में पानी और अधिक भर गया हैै। चकनवाला मार्ग की सड़क पर आने के लिए यही मुख्य मार्ग हैै। जिस पर जल भराव होने के कारण गांव के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। वह पानी से निकलने को मजबूर है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान जमशेद अली का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए नाले ऊंचे हैं। इस कारण गांव का पानी उनमें नहीं जाता। लिहाजा सड़क पर भर जाता है। जल निकासी के जल्द ही पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।