{"_id":"6a4d3fd0b9120161390873fc","slug":"video-road-accident-in-kanpur-dehat-two-dead-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: मवेशी को बचाने में कार क्रैश बैरियर से टकराई, बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: मवेशी को बचाने में कार क्रैश बैरियर से टकराई, बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो की मौत
कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मावर गांव के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की करीब तेज रफ्तार कार के सामने अचानक मवेशी आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर हाईवे के क्रैश बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रैश बैरियर कार को चीरता हुआ भीतर तक घुस गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में भर्ती कराया गया है।
घायल सत्येंद्र सिंह निवासी दादानगर, कानपुर ने बताया कि वह शीशे लगाने का काम करते हैं। उरई में एक घर पर ठेका लेकर काम कर रहे थे। मंगलवार को वह अपने साथियों विशाल निवासी डबल पुलिया, काकादेव, राजेश कुमार निवासी राजपुरवा (जेके मंदिर के पास), सुनील कुशवाहा (38) निवासी डंडी वाड़ी, गंगा बैराज के पास, थाना नवाबगंज और अजय कुमार (35) निवासी 3ए/5 पहलवानपुरवा, थाना नवाबगंज के साथ काम खत्म होने पर कार से कानपुर लौट रहे थे। कार वह स्वयं चला रहे थे।
रास्ते में मावर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे क्रैश बैरियर से जा टकराई। बैरियर कार के अगले हिस्से को चीरता हुआ अंदर घुस गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भिजवाया। वहां चिकित्सक डॉ. निशांत पाठक ने अजय कुमार और सुनील कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सत्येंद्र सिंह, विशाल और राजेश कुमार का उपचार चल रहा है। भोगनीपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।