{"_id":"6a4d41bd12633ee33e0a8432","slug":"video-shuklaganj-police-hostel-and-investigation-room-to-be-built-at-a-cost-of-rs22-crore-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: 2.2 करोड़ की लागत से बनेगा पुलिस हास्टल और विवेचना कक्ष, कोतवाल ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: 2.2 करोड़ की लागत से बनेगा पुलिस हास्टल और विवेचना कक्ष, कोतवाल ने किया भूमि पूजन
राजधानी मार्ग पोनी तिराहा स्थित कोतवाली गंगाघाट परिसर में मंगलवार को विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही मरहला चौराहा स्थित पुलिस विभाग की जमीन पर चार मंजिला पुलिस हॉस्टल के निर्माण के लिए भी नपाई और चूना डालने का कार्य किया गया। दोनों निर्माण कार्य 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कराए जाएंगे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने विवेचना कक्ष के लिए भूमि पूजन किया। राजकीय निर्माण निगम ने निर्माण कार्य शुरू कराया है। पुलिस हॉस्टल का लोकार्पण बीते दिनों मुख्यमंत्री ने किया था लेकिन विभागीय कारणों से कार्य शुरू नहीं हो पाया था। मंगलवार से कार्य शुरू हो गया है। कोतवाली परिसर में एक मंजिला विवेचना कक्ष बनाया जाएगा, जिसमें चार कमरे और दो शौचालय होंगे। मरहला चौराहा पर चार मंजिला पुलिस हॉस्टल का निर्माण होगा। निगम के कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार राजेश कुमार ने यह जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।