{"_id":"6a4d3dfee454138de000d5bb","slug":"video-relief-from-the-heat-due-to-heavy-rainfall-beneficial-for-farmers-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गर्मी से निजात, किसानों के लिए फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गर्मी से निजात, किसानों के लिए फायदेमंद
गजरौला। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। फसलों के लिए यह बारिश खासी फायदेमंद रही। किसानों के चेहरेे खिल गए हैं। हालांकि नगर के विभिन्न मोहल्लों, थाना, ब्लॉक, सीएचसी परिसर में जल भराव हो गया।
मंगलवार को सुबह 10.30 बजे तक लोग भीषण गर्मी और उसम से लोग बेहाल हो गए। 11 बजने के साथ ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे। थोड़ी ही देर में ही झमाझम बारिश होने लगी। करीब एक या सवा घंटे तक इस कदर बारिश हुई की नगर के सभी मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। सीएचसी परिसर में जल भराव हो जाने के कारण स्टाफ बाहर आकर खड़ा हो गया। थाना परिसर में भी एक फीट तक पानी भर गया। स्वास्थ्य विभाग की आवासीय कॉलोनी में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। स्टेशन चौराहा की सड़क पर एक फीट तक पानी भर जाने के कारण फड़ वाले
दुकानदारों को खासी परेशानी हुई। इस बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को हुआ हैै। सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलों और धान के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।