{"_id":"6a4dc6f755c7bac3bc0df114","slug":"west-bengal-baruipur-case-police-encounter-updates-accused-killed-cm-suvendu-tmc-and-others-react-hindi-news-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बारुईपुर में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस पर क्या सवाल उठाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बारुईपुर में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस पर क्या सवाल उठाए?
Wed, 08 Jul 2026 09:11 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:11 AM IST
सार
Encounter in Baruipur Case: पश्चिम बंगाल के बारूइपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक मुख्य आरोपी बीती रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इस घटना को लेकर पहले से ही जनता में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले के तुरंत बाद प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मॉब लिंचिंग भी हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया था। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
बारूइपुर हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बारूइपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बीती रात पुलिस एनकाउंटर (मुठभेड़) में मामले का एक मुख्य संदिग्ध मारा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच टीम आरोपी को घटना से जुड़े सबूतों की तलाश के लिए बारूइपुर के एक सुनसान इलाके में ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया।
इस भयानक घटना को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस भयानक घटना को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा क्यों कहा यूपी2.0 में आपका स्वागत है
मामले के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या का आरोपी प्रभाष मंडल एनकाउंटर में मारा गया। पश्चिम बंगाल पुलिस में क्या हो रहा है? बंगालियों, उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है। भाजपा की सरकार नहीं है। यह जंगलराज है। महुआ ने अपने पोस्ट के जरिए मुठभेड़ पर सवाल उठाए।
विज्ञापन