{"_id":"6a4dd76f5bb6231d430d0f67","slug":"satara-tragedy-four-family-members-die-of-electrocution-while-trying-to-save-each-other-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बचाने दौड़े, लेकिन खुद भी नहीं बच सके; सतारा में कैसे चली गई एक ही परिवार के चार लोगों की जान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बचाने दौड़े, लेकिन खुद भी नहीं बच सके; सतारा में कैसे चली गई एक ही परिवार के चार लोगों की जान?
Wed, 08 Jul 2026 10:22 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:22 AM IST
सार
Satara Tragedy: महाराष्ट्र के सतारा जिले में बिजली के करंट ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। घर के बाहर खुले बिजली के तार की चपेट में पहले एक सदस्य आया, फिर उसे बचाने के लिए पहुंचे बाकी लोग भी करंट की चपेट में आ गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। आखिर यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ और क्या इसे रोका जा सकता था? आइए, विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
सतारा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खामगांव में एक ही परिवार के चार लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घर के सामने बिजली का एक खुला तार था। परिवार का एक सदस्य गलती से उसकी चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर बाकी सदस्य दौड़े, लेकिन सभी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते पूरा परिवार उजड़ गया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
हादसे में मरने वाले सभी लोग पारधी समुदाय से थे। मृतकों की पहचान किशोर शिंदे, सचिन शिंदे, गगया शिंदे और अर्चना शिंदे के रूप में हुई है। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फलटण पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा घर के सामने मौजूद बिजली के खुले तार की वजह से हुआ।
ये भी पढ़ें- FBI Reward on Satinderjeet: US में सतिंदरजीत सिंह पर 50 हजार डॉलर का इनाम, लॉरेंस से तार जुड़े होने के आरोप