{"_id":"6a4dad3071db947fb90b7906","slug":"news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में प्लास्टिक की बोतलें चुनते समय नहर में गिरा 14 वर्षीय किशोर, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में प्लास्टिक की बोतलें चुनते समय नहर में गिरा 14 वर्षीय किशोर, डूबने से हुई मौत
Wed, 08 Jul 2026 07:21 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा करने के दौरान एक 14 वर्षीय कचरा बीनने वाले किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे कजाला इलाके में हुई। नहर में फिसलने के करीब 30 मिनट बाद किशोर को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केंद्रपाड़ा टाउन थाना प्रभारी सुवेंदु साहू ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कंबोडिया से जुड़े गिरोह के खिलाफ तीन राज्यों में छह जगहों पर छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी के मामले में तीन राज्यों में छह स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बिहार के गोपालगंज, सीवान, सारण और पूर्वी चंपारण जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में की गई। छापेमारी के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। एनआईए इस गिरोह के फरार मास्टरमाइंड आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की गतिविधियों की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भारतीय युवाओं को अच्छी नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया बुलाता था। वहां उनके पासपोर्ट छीनकर उन्हें धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों को सौंप दिया जाता था। काम करने से मना करने पर युवाओं को बिजली के झटके देने, बंधक बनाने और खाना-पानी न देने जैसी यातनाएं दी जाती थीं। एनआईए ने इस साल मई में मुख्य आरोपी आनंद और उसके चार सहयोगियों (प्रहलाद कुमार सिंह, अभय नाथ दुबे, अभिरंजन कुमार और रोहित यादव) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से तीन सहयोगियों को फरवरी 2026 में कंबोडिया से दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था।