फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   08 July 2026 Major Events

आज के दिन: पीएम मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

Wed, 08 Jul 2026 06:00 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 08 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 8 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
08 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 8 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। आज उनके इंडोनेशिया दौरे का आखिरी दिन है। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का दौरा करेंगे। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। मेलबर्न में, प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का वाराणसी दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिये बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुरूप कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 7,89,032 लाभार्थी अपना विवरण दर्ज करा चुके हैं। लाभार्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण का सत्यापन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन

पीओके में प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम का आखिरी दिन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर हुए शटर-डाउन आंदोलन के दौरान कई इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं। JAAC ने सरकार को अपनी मांगें मानने के लिए बुधवार तक का सरकार को अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, पाकिस्तानी अधिकारियों ने 5 जून को जेएएसी को गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया था। इसके बाद से पूरे पीओके में तनाव और अशांति बढ़ गई है। जेएएसी की प्रमुख मांगों में पीओके की विधायी विधानसभा की उन 12 आरक्षित सीटों को समाप्त करना भी शामिल है, जो पाकिस्तान में बसे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए निर्धारित हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का लखनऊ दौरा

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को राजधानी लखनऊ आएंगे। वह फैजुल्लागंज स्थित जगलाल गेस्ट हाउस में आयोजित आशीर्वचन एवं भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करो' रखा गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

हरियाणा कांग्रेस की बैठक

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त अपने पहले प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों और विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन और राजनीति की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।  बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली जनरल बॉडी बैठक के बाद वह एक-एक जनप्रतिनिधि से अलग से चर्चा करेंगे। इन बैठकों में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक समीकरण, विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल, स्थानीय चुनौतियों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से फीडबैक लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed