{"_id":"6a4d6a5cc7c2abb0ae0ea02c","slug":"elderly-man-dies-of-heart-attack-during-electricity-department-raid-commotion-ensues-police-bring-situation-under-control-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-167690-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली टीम की रेड के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, हंगामा, पुलिस ने संभाले हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली टीम की रेड के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, हंगामा, पुलिस ने संभाले हालात
Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में सोमवार सुबह बिजली निगम और विजिलेंस टीम की मॉर्निंग रेड के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्रवाई के दौरान हुई नोकझोंक के बीच 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद जान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया
बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम मंगलवार की सुबह मॉर्निंग रेड के तहत बिजली चोरी की जांच करने मोहल्ला छंगा दरवाजा पहुंची थी। इसी दौरान टीम अलीजान के घर के सामने पहुंची। बताया गया कि उस समय अलीजान नमाज पढ़ने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे। टीम को देखकर वह घबरा गए और अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि चेकिंग अभियान के दौरान घबराहट के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उन्होंने बिजली विभाग और विजिलेंस टीम का घेराव कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर स्पष्ट किया कि उनके घर पर कोई चेकिंग नहीं हो रही थी और अलीजान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। एहतियात के तौर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।