फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard spotted in mango orchard; laborers saved their lives by climbing a tree.

Amroha News: आम के बाग में आम के बाग में दिखा तेंदुआ, मजदूरों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in mango orchard; laborers saved their lives by climbing a tree.
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात आम के बाग की रखवाली कर रहे दो युवकों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। जान का खतरा देखते हुए दोनों युवक तुरंत पास के पेड़ पर चढ़ गए, जिससे उनकी जान बच सकी। कुछ देर तक बाग में घूमने के बाद तेंदुआ वहां से चला गया।
विज्ञापन

गांव निवासी गालिब और नूरान ने बताया कि वह गांव के बाहर स्थित आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। पिछले दो दिनों से उसी इलाके में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार रात फिर तेंदुआ उनके सामने आ गया। अचानक तेंदुआ को देखकर दोनों घबरा गए और तत्काल पेड़ पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण लोग खेतों और बागों में जाने से डर रहे हैं। खासकर शाम और रात के समय ग्रामीणों ने बाहर निकलना कम कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed