फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power lines toppled by storm and rain; electricity supply system crippled.

Amroha News: आंधी-बारिश से लाइनों पर गिरे पड़े, बिजली व्यवस्था चरमराई

Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power lines toppled by storm and rain; electricity supply system crippled.
अमरोहा। आंधी बारिश की वजह से जिले भर में कई स्थानों पर लाइनों के ऊपर पेड़ गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कैलसा और सिबौरा बिजलीघर सात घंटे ठप रहे। इससे जुड़े करीब बीस गांवों के लोगों को बिजली नहीं मिली। शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या हो गई। शहरी क्षेत्र में भी दो से तीन घंटे लोगों को बिजली नहीं मिली। वहीं, वासुदेव कॉलोनी में भी दिन भर सप्लाई नहीं आई। जिससे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और घरों में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया,वहीं बिजली भी बरसात के साथ गायब हो गई। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। हवा के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ लाइनों के ऊपर गिर गए और आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी में तो बिजली परेशान करती ही है लेकिन मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी बिजली ने परेशान किया। जिले भर में बिजली की दिक्कत हुई। कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे कारोबार पर भी असर पड़ा। डिडौली क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की दिक्कत हुई। शहरी क्षेत्र के मोहल्ले सुबोध नगर, मोतीनगर, जामा मस्जिद समेत कई जगह पर बारिश के चलते आपूर्ति बंद रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात में सुरक्षा के लिहाज से भी बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

वासुदेव कॉलोनी में दिन भर नहीं मिली बिजली
अमरोहा। दाऊदसराय बिजलीघर से जुड़े वासुदेव कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में दिन भर बिजली नहीं आई। जिससे लोगों को खासी परेशनियों का सामना करना पड़ा। इंर्वटर भी जवाब दे गए। जिसकी वजह घरों में अंधेरा हो गया। वहीं पानी के टैंक भी खाली हो गए। सुरेंद्र सिंह, करन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार का कहना है कि सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई और फिर पूरे दिन बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलसा और सिबौरा बिजलीघर बंद
अमरोहा। दोनों बिजलीघर बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही। बरसात बंद होने के बाद बिजली निगम की टीम ने जगह-जगह लाइनों पर गिरे पेड़ों को साफ किया। पेट्रोलिंग टीम ने सभी लाइनों को चेक किया। शाम को बिजली सप्लाई चालू हो सकी। इससे लोगों को दिक्कत हुई। दौलतपुर, अहरोई बिजलीघरों से जुड़े गांवों में भी बिजली की स्थिति ठीक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed