फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations underway for a 'Tiranga Yatra' on August 29 and a mega-rally on September 25 to demand the restoration of the old pension scheme.

Amroha News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 29 अगस्त को तिरंगा यात्रा, 25 सितंबर को महारैली की तैयारी

Wed, 08 Jul 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for a 'Tiranga Yatra' on August 29 and a mega-rally on September 25 to demand the restoration of the old pension scheme.
अमरोहा। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को अमरोहा ब्लॉक कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय महामंत्री डॉ. शिव शंकर यादव ने की। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को गति देने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें 29 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा, 25 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय संगोष्ठियों, सदस्यता अभियान तथा एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मतीन अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है और कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानेश कुमार चौहान ने पिछले वर्ष के सदस्यता सहयोग अभियान का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। जिला महामंत्री राधेश्याम ने सभी विभागों के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंदन नकवी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के चार माह बाद भी उन्हें पेंशन एवं अन्य देयों का भुगतान नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। बैठक में जिला संरक्षक सत्येंद्र सिंह, जिला ऑडिटर हरदीप सिंह, जिला संयोजिका पूनम रानी शर्मा, जिला आईटी सेल प्रभारी डॉ. शहजाद रजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed