फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amarinder Singh Raja Warring will continue as Punjab Congress President Bhupesh Baghel party in charge

पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही 'राजा': क्लेश के बीच पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल का कड़ा रूख, नहीं बदलेगा अध्यक्ष

Wed, 08 Jul 2026 12:06 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Jul 2026 12:06 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर रार जारी है। पूर्व सीएम और सांसद चरणजीत चन्नी की बगावत के बाद चंडीगढ़ पहुंचे प्रभारी भूपेश बघेल ने अब स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन
Amarinder Singh Raja Warring will continue as Punjab Congress President Bhupesh Baghel party in charge
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पर रार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन




बुधवार को बघेल ने कहा कि अध्यक्ष बदलना कोई गुड्डे गुड्डी का खेल नहीं है। हाईकमान अपना फैसला नहीं बदलेगा। वड़िंग के नाम पर सभी जिला अध्यक्ष सहमत हैं। राजा वड़िंग की प्रधानगी में ही कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बघेल ने कहा कि सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत चन्नी से उनकी बात हुई है, उनसे भी जल्द मुलाकात होगी।

विज्ञापन

चन्नी और समर्थक हैं नाराज

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलने की जिद पर अड़े हैं। इस विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब प्रभारी एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया मगर चन्नी पहले हाईकमान से मिलना चाहते हैं।

मंगलवार को उन्होंने बघेल की बैठक से दूरी बनाई रखी। उनके समर्थक विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भी प्रदेश प्रभारी की बैठक में नहीं गए। अब बघेल के कड़े रूख के बाद देखना होगा कि चन्नी का अगला कदम क्या होगा। 

राहुल और प्रियंका की टीम मनाने में जुटी

मंगलवार शाम को कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की टीम ने पूर्व सीएम चन्नी से संपर्क साधा है। उनकी मुलाकात जल्द राहुल गांधी से हो सकती है जबकि प्रियंका गांधी की ओर से भेजी गई टीम चन्नी से मिलकर जा चुकी है।

हालांकि इस मुलाकात के बाद से पूर्व सीएम चन्नी और उनके समर्थक फिलहाल शांत हैं मगर पंजाब कांग्रेस में जिस तरह से अंदरूनी हालात चल रहे हैं, उस देखते हुए हाईकमान को पार्टी में टूट का डर सता रहा है। चन्नी के एक समर्थक विधायक ने बताया कि मोरिंडा में हुई बैठक में सभी नेताओं ने पूर्व सीएम चन्नी को इस मसले पर हाईकमान से बात करने के लिए अधिकृत किया था, इसलिए सभी नेता चाहते हैं कि प्रदेश प्रभारी से पहले पूर्व सीएम चन्नी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के समक्ष पंजाब के नाराज नेताओं की बात रखें। उनके अनुसार अधिकतर नेता वड़िंग का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed