Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Power crisis in 17 villages near Hussainiwala border; decision taken to crack down on those operating illegal motors.
{"_id":"6a4e06a7a62b894590030019","slug":"video-power-crisis-in-17-villages-near-hussainiwala-border-decision-taken-to-crack-down-on-those-operating-illegal-motors-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे 17 गांवों में बिजली संकट, अवैध मोटर चलाने वालों पर सख्ती का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे 17 गांवों में बिजली संकट, अवैध मोटर चलाने वालों पर सख्ती का फैसला
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे 17 गांवों के लोग लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय कुछ लोग अवैध तरीके से पानी की बड़ी मोटरें चलाते हैं, जिससे बिजली पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और आसपास के घरों की सप्लाई प्रभावित होकर घंटों गुल रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी 17 गांवों की पंचायतों और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रात के समय अवैध रूप से बड़ी मोटरें चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्हें पकड़कर संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध कनेक्शनों और मोटरों पर कार्रवाई करना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन समस्या लगातार बढ़ने के कारण अब गांवों को एकजुट होकर कदम उठाना पड़ रहा है। पंचायतों ने लोगों से नियमों का पालन करने और बिजली व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।