{"_id":"6a4d3e0fae425c1caa07b8c0","slug":"video-kagarasa-karayakaratao-na-nakal-yaga-sarakara-ka-jagana-ka-le-sathabthathha-yatara-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली योगी सरकार को जगाने के लिए सदबुद्धि यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली योगी सरकार को जगाने के लिए सदबुद्धि यात्रा
गजरौला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को जगाने के लिए सदबुद्धि यात्रा निकाली। हाईकोर्ट के न्यायाधीश और सीबीआई से मामले की जांच की मांग उठाई। चंदा चोरी के जिम्मेदारों के घर बुल्डोजर चलाने की मांग की गई।
मंगलवार शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सदबुद्धि यात्रा शुरु की।यात्रा निकालते और नारे लगाते हुए भरतियाग्राम स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंचे। यहां पर सभी ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम प्रदेश की योगी सरकार को और भाजपा के लोगों को सद्बुद्धि दें। जिस तरह से त्रेता एवं द्वापर युग में अवतार लेकर अधर्मियों का विनाश किया था, उसी तरह कलियुग में अवतार लेकर अधर्मियों का विनाश करें। भगवान श्रीराम के मंदिर में चोरी करने वाले लोग अधर्मी हैं। वह नरक में जाएंगे। सनातनियों की आस्था और भावना से खिलवाड़ करने वालों के घर पर बुल्डोजर चलाए जाने की मांग की। इस मौके पर सुखराज सिंह, शाहिद सिद्दीकी, ताहिर वसीम,ऋषिपाल धीमान, अमरजीत कोहली, राजकुमार अरुण, फैज आलम राईनी, वाहिद अली सैफी, राजेंद्र त्यागी, ओमप्रकाश पवार, महिपाल सिंह जाटव, ख्यालीराम राणा, रोहतास सिंह जाटव, मयंक कुमार गुर्जर, मंगल सिंह गुर्जर, मनोज कटारिया, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।