{"_id":"6a4d4b5bd45abb6b810a2373","slug":"video-allegations-of-extortion-in-exchange-for-higher-practical-marks-commotion-at-iti-college-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने के नाम पर वसूली का आरोप, आईटीआई कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने के नाम पर वसूली का आरोप, आईटीआई कॉलेज में हंगामा
रहरा। गंगेश्वरी ब्लॉक स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अच्छे नंबर देने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। आरोपों के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन और एक शिक्षक द्वारा छात्रों से जबरन 800, 1000 और 1500 रुपये तक वसूले गए हैं। पैसे न देने पर छात्रों को फेल करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित छात्रों के पास ऑनलाइन भुगतान के पुख्ता स्क्रीनशॉट मौजूद हैं।
मंगलवार को इसके खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी का आरोप है कि इस संबंध में बात करने पर कॉलेज के शिक्षक ने कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की। छात्र संगठन ने वसूली की रकम वापस करने और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्रों का आरोप निराधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।