{"_id":"6a4cf6660411272b730aa901","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-said-seek-the-cooperation-of-my-bharat-volunteers-for-various-campaigns-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- विभिन्न अभियानों में माई भारत के स्वयंसेवकों का लें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- विभिन्न अभियानों में माई भारत के स्वयंसेवकों का लें सहयोग
हमीर भवन में माई भारत की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में एंटी चिट्टा अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, आपदा प्रबंधन और अन्य अभियानों एवं जागरुकता गतिविधियों में माई भारत (मेरा युवा भारत) के स्वयंसेवकों का सहयोग भी लें। सभी जिलों में नेहरू युवा केंद्र संगठन की जगह अब माई भारत के केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माई भारत पोर्टल बनाया गया है। बैठक में माई भारत की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों को विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। संबंधित अधिकारियों से माई भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण में सहयोग का आग्रह किया। जिले में अभी हाल ही में 14 नए स्वयंसेवियों की नियुक्ति की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।