फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women revitalized ancient water sources through voluntary labor.

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने श्रमदान कर संवारे प्राचीन जलस्रोत

Wed, 08 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women revitalized ancient water sources through voluntary labor.
ग्राम पंचायत भटेड की महिलाओं ने की जल स्त्रोतो की सफाई। स्रोत: जागरूक पाठकदुर्गा महिला मंडल भ
टौणी देवी (हमीरपुर)। दुर्गा महिला मंडल भटेड की महिलाओं ने मंगलवार को गांव के प्राचीन जलस्रोतों की सामूहिक रूप से सफाई कर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जलस्रोतों का संरक्षण, स्वच्छ वातावरण बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना रहा। महिला मंडल की सदस्यों ने श्रमदान करते हुए जलस्रोत के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई की, फैला कचरा हटाया और जमी गाद निकालकर जलस्रोत को स्वच्छ बनाया। अभियान में दुर्गा महिला मंडल भटेड की प्रधान पूनम लगवाल, वार्ड सदस्य रीना ठाकुर तथा आशा देवी, अनीता देवी, शीतल ठाकुर, अंजू देवी, अंजली ठाकुर, शबनम आदि सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed