फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Recruitment Cancelled Government to Refund Rs 4.27 Crore Application Fee to 3.41 Lakh Candidates

HPSSC Recruitment: रद्द भर्तियों के आवेदन शुल्क के 4.27 करोड़ अभ्यर्थियों को लौटाएगी सरकार, जानें विस्तार से

Wed, 08 Jul 2026 10:27 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने पूर्व कर्मचारी चयन आयोग की वर्ष 2022 की 80 पोस्ट कोड भर्तियां रद्द होने के बाद 3,41,742 अभ्यर्थियों को 4.27 करोड़ रुपये आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला लिया है। 1,423 पदों के पुराने विज्ञापन निरस्त कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि शुल्क वापसी से ज्यादा जरूरी नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करना है।

विज्ञापन
HPSSC Recruitment Cancelled Government to Refund Rs 4.27 Crore Application Fee to 3.41 Lakh Candidates
पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर की ओर से वर्ष 2022 की 80 पोस्ट कोड भर्तियों को चार साल बाद रद्द करने के फैसले ने 3.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर विराम लगा दिया है। सरकार ने अब 3,41,742 अभ्यर्थियों को 4.27 करोड़ रुपये परीक्षा शुल्क लौटाने का फैसला लिया। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि शुल्क वापसी से अधिक दर्द उन भर्तियों के रद्द होने का है, जिनके लिए वे चार साल इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

वर्ष 2022 में आयोग ने 1,647 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए थे। इनमें 1,423 पदों पर 3,41,742 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब कैबिनेट ने 80 पोस्ट कोड के 1,423 पदों के विज्ञापन वापस लेने और संबंधित अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही इन भर्तियों के पुराने विज्ञापनों के आधार पर नियुक्ति की संभावना समाप्त हो गई है। दरअसल, भंग कर्मचारी चयन आयोग की पूरी भर्ती प्रक्रिया मौजूदा राज्य चयन आयोग से अलग थी। उस समय लिखित परीक्षाएं ओएमआर शीट के माध्यम से होती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, आईआरडीपी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 120 रुपये निर्धारित था। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता था। अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रणाली पर काम कर रहा है। इसी कारण आवेदन शुल्क भी बढ़ाकर सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 325 रुपये कर दिया गया है। पुराने आयोग का रिकॉर्ड और भर्ती प्रक्रिया भी मौजूदा ऑनलाइन प्रणाली से मेल नहीं खाती। ऐसे में पुराने विज्ञापनों को पूर्व  शर्तों पर लागू करना संभव नहीं था। 

विज्ञापन

यही वजह है कि सरकार ने लंबित विज्ञापनों को निरस्त कर शुल्क वापसी का निर्णय लिया है। आयोग भंग होने के बाद सरकार ने कुछ श्रेणियों की भर्तियां नए सिरे से निकालीं और अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट भी दी। कुछ पदों पर भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरी हुई, जबकि कई पोस्ट कोड अब भी नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

जेई इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से जल्द शुरू करने की मांग अभ्यर्थी उठा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि विज्ञापन और शुल्क वापसी को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इन पदों को भरने के लिए कब भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, यह स्पष्ट नहीं है।

इन पोस्टकोड के तहत मांगे गए थे आवेदन
वर्ष 2022 में शिक्षा विभाग में जेबीटी के 467 पद, स्वास्थ्य विभाग में ओटी असिस्टेंट के 162, पुलिस सब इंस्पेक्टर के 28, दमकल विभाग में फायरमैन के 79, बिजली बोर्ड में जेई के 78, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में जेओए के 42, राज्य ऑडिट विभाग में जूनियर ऑडिटर के 37, आयुष विभाग में फार्मासिस्ट के 41 और तकनीकी शिक्षा विभाग के 165 पद सहित अन्य विभागों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed