{"_id":"6a4d5d0f4f3d4e7bc005f123","slug":"seek-the-cooperation-of-my-bharat-volunteers-for-various-campaigns-gandharva-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-200006-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न अभियानों में माई भारत के स्वयंसेवकों का लें सहयोग : गंधर्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न अभियानों में माई भारत के स्वयंसेवकों का लें सहयोग : गंधर्वा
Wed, 08 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीर भवन में ‘माई भारत’ (मेरा युवा भारत) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में एंटी चिट्टा अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, आपदा प्रबंधन सहित अन्य जागरूकता गतिविधियों में माई भारत के स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाए।
उन्होंने बताया कि सभी जिलों में नेहरू युवा केंद्र संगठन की जगह अब माई भारत के केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माई भारत पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
उपायुक्त ने शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। बैठक में माई भारत की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और अधिकारियों से पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण में सहयोग का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में हाल ही में 14 नए स्वयंसेवियों की नियुक्ति की गई है। संवाद