{"_id":"6a4e1945a48f79c26901c7b3","slug":"video-hamirpur-citu-workers-protest-labour-welfare-board-pension-demand-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर तंबू लगाकर होगा अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर तंबू लगाकर होगा अनिश्चितकालीन धरना
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:02 PM IST
Link Copied
पेंशन और अन्य लंबित कल्याणकारी लाभों की मांग को लेकर बुधवार को सीटू के बैनर तले कामगारों ने हमीरपुर स्थित कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों की पेंशन, आर्थिक सहायता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अनेक मामले लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन सौंपने और मांग उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे श्रमिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग एक महीने के भीतर लंबित मांगों का समाधान नहीं करते हैं तो कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने लंबित पेंशन मामलों का जल्द निपटारा, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित करने और कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की। सीटू नेताओं ने स्पष्ट किया कि श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।