{"_id":"6a4e05af8a6d6d926807e18a","slug":"video-grandson-wandered-all-night-to-save-grandfathers-life-found-ferozepur-civil-hospitals-blood-bank-closed-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादा की जान बचाने के लिए रातभर भटका पोता, फिरोजपुर सिविल अस्पताल का ब्लड बैंक मिला बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा की जान बचाने के लिए रातभर भटका पोता, फिरोजपुर सिविल अस्पताल का ब्लड बैंक मिला बंद
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपने दादा की जान बचाने के लिए खून लेने अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां ब्लड बैंक बंद मिला। युवक का आरोप है कि रात करीब सवा आठ बजे तक ब्लड बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीड़ित कर्ण ने बताया कि उसके दादा कश्मीर सिंह, जो सीमावर्ती गांव भाने वाला के निवासी हैं, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने इलाज के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता बताते हुए उन्हें सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक से खून लेने के लिए भेजा था। जब वह वहां पहुंचा तो ब्लड बैंक बंद मिला और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
कर्ण का कहना है कि उसने इस संबंध में सिविल सर्जन से भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकालीन स्थिति में भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होना बेहद गंभीर लापरवाही है।
कर्ण ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले की जांच कराने तथा ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद सिविल अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।