{"_id":"6aa79c0585e45198e307007b","slug":"video-sirmaur-164-farmers-payment-of-rs-1-64-crore-stuck-for-wheat-seed-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 164 किसानों की 1.64 करोड़ रुपये की पेमेंट अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 164 किसानों की 1.64 करोड़ रुपये की पेमेंट अटकी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:32 PM IST
Link Copied
किसानों से गेहूं का बीज खरीदने में कृषि विभाग ने तेजी दिखाई, लेकिन मेहनत की कमाई लौटाने में व्यवस्था सुस्त पड़ गई। सिरमौर जिले में कृषि विभाग ने इस वर्ष 343 किसानों से करीब साढ़े 10 हजार क्विंटल गेहूं बीज खरीदा था। इनमें से 179 किसानों को भुगतान कर दिया गया है, जबकि 164 किसान अब भी अपनी पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
लंबित भुगतान की राशि करीब 1.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। महीनों से भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल विभाग को सौंपने के बाद उन्हें समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विभाग ने किसानों से गेहूं का बीज खरीद लिया और 179 किसानों को भुगतान भी कर दिया, तो बाकी 164 किसानों की राशि अब तक क्यों अटकी हुई है। किसानों को हर बार बजट उपलब्ध होने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन भुगतान की तारीख स्पष्ट नहीं की जा रही।
किसान तरसेम सिंह सगी, दारा सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और कई बार कर्ज लेकर गेहूं की फसल तैयार की थी। कृषि विभाग को बीज सौंपे हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अब अगली फसल की तैयारी का समय नजदीक आने के साथ उनकी परेशानी बढ़ गई है।
किसानों के अनुसार खेती के लिए खाद, डीजल, मजदूरी और अन्य जरूरी सामान खरीदने में नकदी की आवश्यकता होती है। भुगतान अटका होने के कारण पूरा कृषि चक्र प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि फसल खरीदते समय विभागीय प्रक्रिया पूरी रहती है, लेकिन भुगतान की बारी आने पर बजट का हवाला देकर उन्हें इंतजार करवाया जा रहा है।
किसानों ने मांग की है कि लंबित राशि जल्द जारी की जाए, ताकि वे आगामी फसल की तैयारी कर सकें। उनका कहना है कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें दोबारा कर्ज लेने या निजी स्तर पर महंगे ब्याज पर पैसा जुटाने की मजबूरी हो सकती है।
कृषि विभाग सिरमौर के उपनिदेशक डॉ. साहब सिंह ने बताया कि जिले में 343 किसानों से गेहूं का बीज खरीदा गया था। इनमें 179 किसानों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 164 किसानों की पेमेंट अभी लंबित है। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। बजट मिलते ही लंबित किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।