Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Dharamshala News
›
Dharamshala News: Two Arrested in Doctor's House Theft, Goldsmith Bookerime: डॉक्टर के घर चोरी का खुलाd for Buying Stolen Jewellery
{"_id":"6a4deed4d6193def4a046c2d","slug":"video-dharamshala-news-two-arrested-in-doctors-house-theft-goldsmith-booked-for-buying-stolen-jewellery-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala Crime: डॉक्टर के घर चोरी का खुलासा, 50 तोला सोना और 1.2 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala Crime: डॉक्टर के घर चोरी का खुलासा, 50 तोला सोना और 1.2 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:11 PM IST
Link Copied
कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एक चिकित्सक के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गए 50 तोला सोना, 1.2 किलोग्राम चांदी के आभूषण और सीसीटीवी की डीवीआर बरामद कर ली है। मामले में गगल निवासी दो आरोपियों चंदन और अंजू को गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 29 जून को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंदन ने चोरी के 15 तोले सोने और एक किलोग्राम चांदी के आभूषण हमीरपुर के एक ज्वेलर विवेक को बेच दिए थे। ज्वेलर ने इन आभूषणों को पिघला दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
वहीं दूसरे आरोपी अंजू ने चोरी के 35 तोले सोने के आभूषण गगल में पुल के समीप झाड़ियों में छिपा रखे थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी आभूषण बरामद कर लिए। साथ ही चोरी के दौरान ले जाई गई सीसीटीवी की डीवीआर भी पुलिस ने रिकवर कर ली है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि चोरी का सामान खरीदने वाले हमीरपुर के ज्वेलर को नोटिस जारी कर दिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे भी मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।