Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The non-teaching staff strike at NIT Kurukshetra may end today; the Director has called a meeting on the eleventh day.
{"_id":"6a4deef427996ccfd907ff1e","slug":"video-the-non-teaching-staff-strike-at-nit-kurukshetra-may-end-today-the-director-has-called-a-meeting-on-the-eleventh-day-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में एनआईटी में आज खत्म हो सकती है गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल, ग्यारहवें दिन निदेशक ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में एनआईटी में आज खत्म हो सकती है गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल, ग्यारहवें दिन निदेशक ने बुलाई बैठक
एनआईटी कुरुक्षेत्र में पिछले 10 दिनों से चल रही गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को ग्यारहवें दिन में पहुंच गई। हड़ताल शुरू होने से पहले संस्थान के निदेशक ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि लंबे समय से विवाद में चल रही दो नियुक्तियों के मामले में मंगलवार को ही फैसला लिया जा सकता है। इसके बाद हड़ताल खत्म होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
बैठक में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान आरके मीणा, महासचिव संजय मेहता और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। करीब एक घंटे चली बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें दोहराईं, जबकि निदेशक ने मामले के जल्द समाधान का भरोसा दिया।
दरअसल, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ पिछले 11 दिनों से दो कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इस मामले में स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, संस्थान प्रशासन मंगलवार को दोनों नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। यदि कर्मचारियों की मांग के अनुरूप निर्णय होता है तो 11 दिन से चल रहा धरना समाप्त हो सकता है। वहीं कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अब उनकी नजर प्रशासन के फैसले पर टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।