{"_id":"6a5074a1231c1d292803c869","slug":"video-nahan-joshiyon-wali-gali-landslide-40-people-trapped-wall-collapse-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन में बड़ा हादसा: जोशियों वाली गली में ढहा जर्जर डंगा, 8 परिवारों के 40 लोग घरों में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में बड़ा हादसा: जोशियों वाली गली में ढहा जर्जर डंगा, 8 परिवारों के 40 लोग घरों में फंसे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:57 AM IST
हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली तेज बारिश ने जिला मुख्यालय नाहन में बड़ा संकट खड़ा कर दिया। शुक्रवार सुबह बड़ा चौक स्थित जोशियों वाली गली में एक जर्जर डंगा अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गली में आ गिरीं। भूस्खलन के कारण गली पूरी तरह बंद हो गई और आसपास के कई मकानों के दरवाजे व खिड़कियां मलबे से जाम हो गईं। इसके चलते आठ परिवारों के करीब 40 लोग अपने ही घरों में फंस गए।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार डंगा गिरने से ऊपर की जमीन खिसक गई है, जिससे आसपास बने कई मकानों की नींव पर खतरा पैदा हो गया है। नीचे स्थित घरों पर भी मलबे का दबाव बढ़ने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
भूस्खलन के दौरान भारी पत्थरों की चपेट में आने से एक बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पेयजल की मुख्य पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है। मलबा सड़क और पैदल मार्ग पर फैल जाने से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जिस डंगे के ढहने से यह हादसा हुआ, वह लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। इसके बावजूद उसी के ऊपर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए डंगे की कमजोर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया।
घटना की सूचना क्षेत्र के पार्षद और विधायक को दे दी गई है। प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने, मलबा हटाने और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।