Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Durgiana Temple Committee's stance on the 'Satluj' film controversy: Decision should be based on facts and the law.
{"_id":"6a50a4966946c1bd370b0a34","slug":"video-durgiana-temple-committees-stance-on-the-satluj-film-controversy-decision-should-be-based-on-facts-and-the-law-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"'सतलुज' फिल्म विवाद पर दुर्गियाना मंदिर कमेटी की राय, तथ्यों और कानून के आधार पर हो फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सतलुज' फिल्म विवाद पर दुर्गियाना मंदिर कमेटी की राय, तथ्यों और कानून के आधार पर हो फैसला
जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को लेकर जारी विवाद के बीच अब अमृतसर की दुर्गियाना मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐतिहासिक विषय पर बनी फिल्म के संबंध में फैसला तथ्यों और कानून के आधार पर होना चाहिए। यदि फिल्म में इतिहास को सही तरीके से प्रस्तुत किया गया है तो उसे देखने और समझने का अवसर लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म में जो घटना करम दिखा है वह किस दिशा में जा रहा हे ये वक़्त बताएगा।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि किसी समुदाय की धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इतिहास से जुड़े मुद्दों पर टकराव के बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। सरकार और संबंधित एजेंसियां सभी तथ्यों की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित निर्णय लें, ताकि किसी भी तरह का भ्रम या विवाद पैदा न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।