Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Torn Tricolour at Amritsar's Anand Park; people appeal to the Deputy Commissioner for immediate replacement.
{"_id":"6a5066be644dcd2b9807ed3e","slug":"video-torn-tricolour-at-amritsars-anand-park-people-appeal-to-the-deputy-commissioner-for-immediate-replacement-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के आनंद पार्क में फटा तिरंगा, लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से की तत्काल बदलवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के आनंद पार्क में फटा तिरंगा, लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से की तत्काल बदलवाने की अपील
अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित आनंद पार्क में लगा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फट जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, ऐसे में उसका इस हालत में लहराना राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के अनुरूप नहीं है।
स्थानीय नागरिकों ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर से अपील की है कि फटे हुए तिरंगे को तुरंत बदलवाया जाए और इसकी नियमित देखरेख के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
नागरिकों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए समय-समय पर तिरंगे का निरीक्षण कराया जाए और क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल नया ध्वज लगाया जाए। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।