फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress Crisis Priyanka Gandhi Speaks to Charanjit Channi Amid Punjab Congress Rebellion

पंजाब कांग्रेस में बगावत: प्रियंका ने की बात, नरम पड़ा चन्नी गुट, प्रभारी बघेल के सामने आज जाहिर करेंगे ऐतराज

Fri, 10 Jul 2026 01:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में बगावत के सुर अब थम जाएंगे। प्रियंका गांधी ने बागी गुट से बात की है। चन्नी गुट नरम पड़ गया है। अब दो नेता बघेल से मिलेंगे। चंडीगढ़ में चन्नी ने समर्थकों के साथ बैठक की। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट चलना मकसद है। 

विज्ञापन
Punjab Congress Crisis Priyanka Gandhi Speaks to Charanjit Channi Amid Punjab Congress Rebellion
Punjab Congress - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत के बीच वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की है। इस मुलाकात के बाद चन्नी ने चंडीगढ़ में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इसमें यह तय किया गया कि चन्नी गुट के दो नेता पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर उनके समक्ष अपना ऐतराज जाहिर करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर होने के चलते प्रियंका विवाद पर अपडेट ले रही हैं। उनकी एक टीम चंडीगढ़ में है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान इस विवाद को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहता इसलिए भूपेश बघेल को पांच दिन के लिए चंडीगढ़ भेजकर उनसे सभी नाराज नेताओं से बातचीत के बाद रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


 

इसी कड़ी में प्रियंका ने चन्नी से बात की है। हालांकि इस दौरान क्या बात हुई है, चन्नी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं। चन्नी ने वीरवार सुबह चंडीगढ़ में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। इसमें सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक परगट सिंह, विधायक राणा गुरजीत समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 
 

उधर, भूपेश बघेल नाराज नेताओं से मिलने खुद उनके घर पहुंच रहे हैं। वीरवार को बघेल चन्नी गुट के समर्थक पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदर के पटियाला आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। शुक्रवार को बघेल विधायक राणा गुरजीत के घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

चन्नी की अभी तक बघेल से दूरी
पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे को चार दिन बीत गए हैं और वे बागी नेताओं का नेतृत्व कर रहे चन्नी से मिलना चाहते हैं। संदेश मिलने के बावजूद चन्नी ने अभी तक बघेल से दूरी बनाई हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि चन्नी शनिवार को बघेल से मिल सकते हैं। बघेल शुक्रवार को विधायक राणा गुरजीत के घर पहुंचेंगे जहां नाराज नेताओं के गुट से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक परगट सिंह बघेल से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं।

चर्चा को बढ़ावा देती है कांग्रेस : बघेल
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने की प्रक्रिया चल रही है और यह जारी रहेगी। कांग्रेस में सभी नेता अपनी राय रख सकते हैं क्योंकि पार्टी बहस और चर्चा को बढ़ावा देती है। कांग्रेस में बातचीत और आदेश का तरीका एकतरफा नहीं होता है। हर नेता के अनुभव और योगदान को महत्व दिया जाता है। पार्टी पूरी तरह एकजुट है और रहेगी।- भूपेश बघेल, प्रभारी, पंजाब कांग्रेस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed